विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए बुटवल में निषेधित क्षेत्र घोषणा

बुटवल, ४ अक्टूबर । प्रदेश नं. ५ की स्थायी राजधानी संबंधी विषयों को लेकर होनेवाला संभावित विरोध प्रदर्शनको दृष्टिगत करते हुए रुपन्देही प्रशासन ने बुटवल आसपास के विभिन्न क्षेत्र में निषेधित क्षेत्र घोषणा किया है । प्रशासन का कहना है कि निषेधित क्षेत्र में ५ व्यक्ति से अधिक लोगों को इकठ्ठा होना मना है ।
प्रदेशसभा को केन्द्रबिन्दू में रखकर इटाभट्टी चौक, कालिका मंदिर चौक, तिनाउ नदी किनार, जेसिस चौक, विद्युत चौक, सुन्दर चौक, भुड्की चौक, भाटभटेनी चौक जैसे दर्जन से अधिक क्षेत्र को निषेधित क्षेत्र के रुप में दर्ज किया गया है । निषेधाज्ञा आज आइतबार सुबह ६ बजे से आश्वीन २१ गते शाम ६ गते तक के लिए जारी की गई है ।
स्मरणीय है, प्रदेश नं. ५ सरकार ने प्रदेश की स्थायी राजधानी दाङ स्थिथत भालुवाङ को बनाने के लिए प्रदेशसभा में प्रस्ताव पेश हुआ है । सरकारी निर्णय के विरुद्ध में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस विरोध में उतर आया है । इसी विरोध को मध्यनजर करते हुए प्रशासन ने निषेधित क्षेत्र घोषणा किया है ।

