राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रप के लिए स्वास्थ्यलाभ का कामना

काठमांडू, ४ अक्टूबर । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप और उनकी धर्मपत्नी मेलानिया के लिए स्वास्थ्यलाभ का कामना किया है । राष्ट्रपति भण्डारी ने एक सन्देश प्रेसित करते हुए स्वास्थ्य लाभ का कामना किया है । स्मरणीय है, ट्रप दम्पत्ति में गत शुक्रबार कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ था ।
राष्ट्रपति भण्डारी ने अपने सन्देश में कहा है कि कोभीड–१९ नियन्त्रण के लिए प्रभावकारी ठोस कदम संचालन की आवश्यकता है । साथ में उन्होंने नेपाल और अमेरिका बीच रहे बहुआयामिक संबंध पर चर्चा करते हुए यह भी कहा है कि आगामी दिनों में दो देशों की संबंध में और मजबूत आएगी ।

