वडाध्यक्ष पर बलात्कार के आरोप, मुकदमा दर्ज
४ अक्टूबर, सिरहा । सिरहा के अर्नमा गाउँपालिका वडा नं १ का वडाध्यक्ष गफार मियाँ विरुद्ध पुलिस में बलात्कार मुकदमा दर्ज हुई है । पुलिस ने जानकारी दी कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वडाध्यक्ष मियाँ फरार हो गया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय सिरहा का प्रवक्ता प्रहरी नायब उपरीक्षक शालिग्राम पौडेल के अनुसार स्थानीय एक महिला ने मियां पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुकदमा की है । महिला ने बताया है कि वडाध्यक्ष मियां ने मेरे साथ जबर्दस्ती किया है ।
प्रहरी नायब उपरीक्षक ने बताया कि वडाध्यक्ष मियाँ विरुद्ध मुद्दा दर्ता हो गई है और अनुसन्धान भी चल रहा है । फिलहाल मियां अभी सम्पर्क विहीन है ।

