पशुपति क्षेत्र में आज और कल शाम को ब्लैक–आउट की घोषणा
४ अक्टूबर, काठमांडू । पशुपति क्षेत्र में आज और सोमवार शाम ७ः०० बजे से ७ः३० बजे तक अंधेरा रखा जायेगा अर्थात् (ब्ल्याक आउट) कार्यक्रम की घोषणा की गई है । उक्त कार्यक्रम पशुपति क्षेत्र संयुक्त संघर्ष समिति के आयोजना में हाल ही प्रस्तावित गुरुयोजना के विरोध में है ।
संघर्ष में उतरनेवाले व्यक्तियों को कहना है कि स्थानीयवासियों के साथ चर्चा किए बिना ही एकातर्फी गुरुयोजना बनाया गया है । योजना के मुताबिक उस क्षेत्र में रहनेवाले कई व्यक्तियों को उस जगह छोड़ना होगा । स्मरणीय है, पशुपति क्षेत्र विकास कोष ने उस क्षेत्र को समेटकर हाल ही में बृहत्तर गुरुयोजना सार्वजनिक किया है । उसी योजना के विरुद्ध स्थानीयबासी आन्दोलित हो गए हैं ।
स्थानीय बासियों का कहना है कि सदस्य–सचिव के साथ–साथ कर्मचारियों को पद से इस्तिफा देना चाहिए । आन्दोलन के लिए पशुपति क्षेत्र संयुक्त संघर्ष समिति बनाया गया है । समिति की ओर से विरोध कार्यक्रम सार्वजनिक किया है । समिति ने बताया कि विकास कोष के कार्यालय में धरना देंगे और कोष घेरेने के साथ अन्य विरोध का कार्यक्रम भी घोषणा की गई है ।

