Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के लिए भारत से आज ही राहत सामग्री लेकर रवाना होगा वायुसेना का विमान

 

काठमान्डू


नई दिल्ली ने नेपाल के लिए राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए तेजी से राहत सामग्री भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। भारत की ओर से करीब 30 टन राहत सामग्री नेपाल भेजी जाएगी।

आज ही राहत सामग्री लेकर रवाना होगा वायुसेना का विमान
जानकारी के अनुसार, आज बुधवार को ही भारतीय वायुसेना का एक विमान नेपाल राहत सामग्री लेकर रवाना होगा। इसके अलावा एक और एयरफोर्स विमान को कल राहत सामग्री के साथ रवाना करने की तैयारी की जा रही है।
भारत सरकार की ओर से नेपाल को जल्द से जल्द जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। दोनों विमानों के जरिए बड़ी मात्रा में राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई जाएगी, जिससे प्रभावित लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाई जा सके।

यह भी पढें   देशभर मानसून सक्रिय, कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट

105 भारतीय नागरिक भी लापता
तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता करीब 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अचानक आई बाढ़ से रसुवा और धादिंग जिलों के अलावा काठमांडू के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नुवाकोट जिला भी प्रभावित हुआ।

नेपाल पर्यटन बोर्ड (एनटीबी) ने एक बयान जारी कर बताया कि रसुवा में आई बाढ़ के कारण कुल 384 यात्री लापता हैं, जिनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाल के नागरिक शामिल हैं। बोर्ड के मुताबिक, इन लापता यात्रियों में 105 भारतीय, 37 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) और अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया तथा नीदरलैंड के अन्य पर्यटक शामिल हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने मदद के लिए टोल-फ्री आपातकालीन नंबर 1234, हॉटलाइन नंबर 1144 और पर्यटक पुलिस का नंबर भी जारी किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com