प्रदेश नं. २ सरकार तत्काल परिवर्तन होना चाहिएः प्रदेश सांसद् प्रल्हाद गिरी

काठमांडू, ४ सितम्बर । प्रदेश नं. २ के सांसद् प्रल्हाद गिरी ने कहा है कि प्रदेश सरकार पूर्ण रुप में असफल हो चुका है, इसको तत्काल परिवर्तना करना चाहिए । हिमालिनी से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ (ख) से निर्वाचित सांसद् गिरी का मानना है कि प्रदेश नं. २ सरकार के प्रति आम जनता संतुष्ट नहीं हैं ।
सांसद् गिरी ने कहा– ‘मैं तो पहले से ही कह रहा हूँ कि प्रदेश सरकार परिवर्तन होना चाहिए । पार्टी नेतृत्व से भी बातचीत हो रही है । नेतृत्व का कहना है कि समाजवादी और राजपा के बीच पार्टी बीच हाल ही में एकीकरण हुआ है, लेकिन प्रदेश संसदीय दल चयन होना बांकी है, कुछ दिन इन्तजार किया जाए । इसीलिए हम लोग चुप बैठे हैं ।’
सांसद् गिरी का मानना है कि प्रदेश नं. २ कृषि प्रधान प्रदेश है, कृषि को व्यावसायीकरण करना प्रदेश नं. २ के लिए समृद्धि का आधार है । इसीतरह पर्यटन क्षेत्र को उन्होंने दूसरा आधार मान लिया है । गिरी का कहना है कि वर्तमान सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रति भी सम्वदनशील नहीं है । मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत द्वारा शुरु ‘बेटी बचाव, बेटी पढ़ाव’ अभियान के प्रति भी उन्होंने असंतुष्टी जाहिर किया है । उनका मानना है कि यह एक फोगटीया नारा साबित हो रहा है । सांसद् गिरी ने दावा किया है कि इसके भीतर कमिशन का खेल है ।

