दूधमुँही बच्ची के साथ पिता ने किया रेप हालत बिगडी तो गूगल में खोजा इलाज
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के एक पिता ने अपनी ही 10 माह की बेटी का पहले बलात्कार किया और जब बच्ची की मौत हो गई तो गूगल पर ये उसकी सांस वापस लाने के लिए सर्च किया। इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर दोस्तों से बात भी की।
हालांकि उसने उसके बावजूद अस्पताल को या इमरजेंसी सेवा को फोन नहीं किया। पुलिस ने शख्स का फोन सीज कर लिया है। आरोपी ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर बेटी का जिक्र किए बिना दो महिलाओं से बात भी की। बाद में इमरजेंसी सेवा भी बच्ची को नहीं बचा सकी। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, अपार्टमेंट में खोज बीन के दौरान पुलिस को खून से लथपथ डाइपर मिला। जांच में बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है और उसके जननांग नें गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा बच्ची के सिर पर भी चोट आई है।

