Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार चुनाव ! क्या होंगे परिणाम ? एक आकलन : जयप्रकाश अग्रवाल

 

 ये लेखक का व्यक्तिगत आकलन है । पचास साल की भारतीय राजनीति जैसी देखी उसी अनुभव का आधार ले ये आकलन किया है ।

काठमांडू । आज नौ अक्तूबर है । पहले दौर के नामांकन हो चुके हैं । दूसरे दौर के नामांकन आज से शुरु हो गये । अब गठबंधनों की स्थिति स्पष्ट हो गयी है । सीटों का बँटवारा हो चुका है ।

मुख्य बातें

१) एनडीए
बीजेपी और जेडीयू ने आधी आधी सीटें बाँटीं ।एलजेपी ने एनडीए छोड़ १४० सीटों पर लड़ने की घोषणा की । एलजीपी जेडीयू का हर सीट मुक़ाबला करेगी पर बीजेपी का विरोध नहीं करेगी । वीआइपी तथा जीतन राम माँझी ने पाला बदला, एनडीए में आये ।

यह भी पढें   संसदीय विशेष समिति गठन के लिए प्रारम्भिक बातचीत शुरु

२) महा गठबंधन
गठबंधन से सभी छोटे दल हट गये । कुशवाह, जीतन राम माँझी और मुकेश साहनी सबने साथ छोड़ा ।अब महा गठबंधन में आरजेडी काँग्रेस और वाम पार्टियाँ हैं ।

३) और दल एवं गठबंधन

कुशवाह, एआइएमएम और भीम आर्मी के आज़ाद ने तीन गठबंधन बनाये हैं । एलजेपी १४० सीटों पर चुनाव लड़ेगी । शिवसेना ५० सीटों पर लड़ने का मन बना रही है । कुछ प्रभावशाली निर्दलीय उम्मीदवार भी होंगे । इनमें जाति और धर्म का असर है । ये सब वोट काटेंगे और दोनों गठबंधन को नुक़सान पहुँचायेंगे ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक शुरु

४) रघुवंश प्रसाद और राम बिलास पासवान का आकस्मिक निधन

इन दो बड़े नेताओं के निधन से एक राजनैतिक शून्यता आगयी है । साथ ही कोविड का असर । कुल वोटिंग घट सकती है । इसका भी परिणाम पर असर पड़ेगा । एनडीए को कुछ ज़्यादा नुक़सान होगा ।

आकलन

१) एलजेपी के कारण एनडीए को निश्चित नुक़सान होगा विशेष रूप से जेडीयू को । २०१५ में एलजेपी को दो सीटें ही मिली थीं । राम बिलास पासवान के बिना एलजेपी को बहुत सीटें नहीं मिलेंगी पर वोट काट कर कई सीटों का समीकरण वे ज़रूर बदलेंगे ।
२) वीआइपी और माँझी भी एनडीए को नाम मात्र की मज़बूती ही देंगे क्योंकि उनकी पकड़ मामूली ही है ।
३) छोटे गठबंधन मुख्यतया महागठबंधन के ही वोट काटेंगे परन्तु यह नुक़सान भी कोई ख़ास नहीं होगा ।

यह भी पढें   जीवन की प्रतिध्वनि वही लौटाती है, जो हम दुनिया को देते हैं : बिमल सरार्फ

परिणाम

उपरोक्त तथ्यों के आधार पर मेरा अनुमान है कि एनडीए को १३० से १४० सीट
जीए को ८० से १०० सीट
अन्य १० से २० सीट

आकलन कर्ता : जयप्रकाश अग्रवाल
काठमांडू (नेपाल)

🙏🙏🙏

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com