Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइतबार के लिए तय कांग्रेस बैठक स्थगित, अब दशहरा से पहले बैठक होने की संभावना कम

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, १० अक्टूबर । कल आइतबार के लिए तय नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय कार्य समिति बैठक स्थगित हो गई है । इससे पहले आश्वीन १९ गते के लिए तय बैठक भी स्थगित हो गई थी । उस समय पार्टी के ७ केन्द्रीय सदस्य को कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी ।
कांग्रेस मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल के अनुसार पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामबाबु प्रसाई का निधन होने के कारण इस बार की बैठक स्थगित कर दी गई है । कांग्रेस परम्परा अनुसार अगर कांग्रेस की कोई पूर्व पदाधिकारी की मृत्यु होती है तो ३ दिनों तक पार्टी की झण्डा आधा झुकाई जाती है और एक दिन पार्टी कार्यालय बंद किया जाता है ।
बैठक का नयां तिथि तय नहीं है । कुछ नेताओं नेताओं को मानना है कि अब दशहरा से पहले बैठक होने की संभावना नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *