आईपीएल के सट्टेबाजी में संलग्न ६ लोगों को पुलिस ने की गिरफ्तार
१२ अक्टूबर, काठमांडू । राजधानी से इन्डियन प्रिमियर लिग (आईपीएल) के सट्टेबाजी में संलग्न ६ लोग गिरफ्तार हुए हैं । उन लोगों को पुलिस ने उपत्यका के विभिन्न स्थानों से सोमवार हिरासत में लिया है ।
भारत का कुलदीप शारण, सञ्जीव शारण, सिन्धुपाल्चोक का प्रदीप घिमिरे, भारत उत्तर प्रदेश के कानपुर का अजय गौतम, कुलेश्वर के रहने वाला ५१ वर्षीय उत्तम सापकोटा और सोल्टीमोड का ५५ वर्षीय अनिलकुमार वंशल को पुलिस ने गिरफ्तार की है ।
महानगरीय प्रहरी परिसर काठमांडू का प्रवक्ता तथा एसपी सोमेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि आईपीएल पर जुआ खेले जाने की सूचना के आधार पर अनुसन्धान में कुलदीप शारण के साथ ६ लोग गिरफ्तार हुए हैं ।
एसपी राठौर के अनुसार कुलदिप कमलपोखरी स्थित होटल कोनार्क के १०५ नम्बर क िकमरा से गिरफ्तार हुआ है । उसके पास से एक हजार ७ सौ २५ रुपैया, एक मोबाइल और बा २६ प २१०५ नम्बर का मोटरसाइकल भी बरामद हुआ है ।
उसी प्रकार भारत के सञ्जीव शारण के पास से ११ हजार रुपैया बरामद हुआ है । हिरासत में लिए ६ लोगों के पास से कुल १ लाख ८५ हजार १ सौ २० रुपैया बरामद हुआ है । घटना के सम्बन्ध में अनुसन्धान जारी है ।

