Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Bhojpuri: फिर चला अक्षरा सिंह की आवाज का जादू, ‘निमिया के गछिया’ गाने ने मचाया धमाल

 

Akshara Singh Nimiya Ke Gachhiya Devi Geet

भोजपुरी सुपरस्टार ऐक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का देवी गीत ‘निमिया के गछिया’ आज टिप्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। यह गाना नवरात्र स्पेशल देवी माँ के भक्तों को समर्पित है, जिसे अक्षरा सिंह के खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड किया गया है। इस नवरात्र अक्षरा का यह पहला गाना है, जो रिलीज के साथ वायरल भी होना शुरू हो गया है।

 

आ गया Akshara Singh का सुपरहिट देवी गीत ‘निमिया के गछिया’

भोजपुरी देवी गीत ‘निमिया के गछिया‘ के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह खुद भी देवी माँ की स्तुति करती नज़र आई हैं। इस गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किये हैं, तो म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू के हैं।

 

अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत को भोजपुरी के ऑडियंस के लिए नवरात्र का तोहफा बताया। कहा – माँ के आशीर्वाद और अपने फैंस के प्यार ने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ दिया। हर साल माँ 9 दिन के लिए आती हैं और हमें अपना आशीर्वाद देती हैं। साथ ही सारे दुख हर ले जाती हैं।

 

इस गाने के जरिये मैंने माँ को याद किया है, क्योंकि कोविड 19 ने इस साल दुनिया मे तबाही मचाई है। माँ दुर्गे से विनती है कि वे जगत का कल्याण करें। अक्षरा ने कहा कि यह गाना देवी माँ की वंदना में प्रस्तुत है। उम्मीद है सबों को बेहद पसंद आएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *