Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव के रोमांटिक सॉन्ग का Youtube पर धमाल, प्रीति विश्वास संग खूब जमी जोड़ी

 

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. वो लगभग हर बड़े मौके पर फैन्स के लिए भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) लेकर आते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) के गाने वैसे भी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं. खेसारी लाल यादव का एक रोमांटिक सॉन्ग इन दिनों यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है. वीडियो में खेसारी के साथ एक्ट्रेस प्रीति विश्वास (Priti Biswas) की जोड़ी खूब जम रही है.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रीति विश्वास (Priti Biswas) के इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम अंखिया लड़ल जबसे (Ankhiya Ladal Jabse) है. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 63 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को वेभ म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. यह गाना फिल्म ‘राजा जानी’ का है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *