Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंगना रनौत अपनी ’थलाइवी’ मूवी के लिए बढ़ाया था २० किलो वजन, अब कर रही हैं कम

 
बालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्म थलाइवी को लेकर चर्चा में हैं । फिल्म में वह दिवंगत पालिटिकल लीडर जयललिता के किरदार में नजर आएंगी । इस मूवी के लिए कंगना ने अपना वजन बढ़ाया था ताकि वह थलाइवी के कैरेक्टर में फिट बैठ सकें लेकिन अब उन्होंने अपना वजन कम करना शुरू कर दिया है ।

कंगना ने अपना वजन कम करने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है । उन्होंने योग करते हुए अपनी एक फोटो ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है । कंगना ने कैप्शन में लिखा है, ’थलाइवी के लिए मैंने अपना २० किलो वजन बढाया था । अब हम इसे कम्प्लीट करने के काफी करीब हैं । ऐसे में मुझे अब अपने पुराने शेप में लौटने की जरूरत है । सुबह जल्दी उठकर जागिंग पर जाती हूं । इस सफर में मेरे साथ कौन कौन है ?’

यह भी पढें   जनता समाजवादी पार्टी नेपाल द्वारा २७९ सदस्यीय केन्द्रीय समिति का गठन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com