Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कपिल देव

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें शुक्रवार तड़के ओखला रोड स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने एक बयान जारी करके बताया कि वे सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
हॉर्ट में ब्लॉकेज के चलते कपिल देव को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हार्ट में ब्लॉकेज के चलते फोर्टिस अस्पताल में कपिल देव की एंजियोप्लास्टि की गई। यह एक प्रोसीजर है जिसमें धमनियों के ब्लॉक को खोला जाता है और वहां स्टेंट लगाया जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com