Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२४ घंटों में २८२४ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, मरनेवालों की कूल संख्या ९६० पहुँच गई

 

काठमांडू, १ नवम्बर । नेपाल में पिछले २४ घंटों में २८२४ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस से संक्रमण पुष्टी हुई है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या १७३५६७ पहुँच गई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार ३७७६५ संक्रिय संक्रमित हैं ।
सक्रिय संक्रमितों में से ३०९८६ होम आइशोलेसन में और ६७७९ संस्थागत आइशोलेशन में हैं । इसीतरह २३८६ क्वारेन्टाइन में हैं । मन्त्रालय द्वारा आइतबार सार्वजनिक सूचना अनुसार पिछले २४ घंटों में काठमांडू उपत्यका में १६२२ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । इससे में से काठमांडू निवासी १३६२, ललितपुर निवासी १६४ और भक्तपुर निवासी ९६ व्यक्ति हैं । बांकी संक्रमित उपत्यका बाहर के हैं । मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में देशभर कूल १३०२३ पीसीआर परीक्षण की गई थी ।
इसीतरह मन्त्रालय द्वारा सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार पिछले २४ घंटों में कोरोना से संक्रमित होकर मरनेवालों की संख्या २३ है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या ९६० पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *