कोटेश्वर स्थित गेस्ट हाउस में एक युवती मृत अवस्था में मिल गई
काठमांडू, ५ नवम्बर । काठमांडू कोटेश्वर स्थित पाथिभरा भोजनालय एण्ड गेस्ट हाउस में एक २५ वर्षीया युवती मृत अवस्था में मिल गई है । मृतक युवती अनु थापामगर ललितपुर निवासी हैं । पुलिस प्रधान कार्यालय के अनुसार होटल की रुम नं. ४ में बुधबार युवती मृत अवस्था में मिल गई थी ।
प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि मंगलबार रात में युवती होटल में आई थी । सुबह जब युवती रुम से बाहर नहीं आई तो होटल में कार्यरत स्टाफ रुम में प्रवेश किया, तब युवती मृत अवस्था में मिल गई थी । पुलिस का कहना है कि रुम से कुछ लागू औषध भी मिल गई है । युवती की हत्या है या आत्महत्या एवं सामान्य मृत्यु ? इसके संबंध में अनुसंधान जारी है ।

