कोरोना से संक्रमति सूदुरपश्चिम प्रदेश के कानून मन्त्री शाह को उपचार के लिए काठमांडू लाया गया
काठमांडू, ६ नवम्बर । सुदरपश्चिम प्रदेश के आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री प्रकाश बहादुर शाह को उपचार के लिए काठमांडू लाया गया है । कोरोना वायरस से संक्रमित मन्त्री शाह की स्वास्थ्य अवस्था जटिल होने के कारण उनको काठमांडू लाया गया है ।
गत कार्तिक १५ गते मन्त्री शाह में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुआ था । उसके बाद शाह होम आइसोलेशन में ही रहे थे । लेकिन बिहिबार अचानक उनके नाक से खून निकलने के कारण धनगढी स्थित सेती प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती की गई थी । मन्त्री शाह के स्वकीय सचिव जंगबहादुर विक के अनुसार आज शुक्रबार उनको काठमांडू भेज दिया गया है ।

