Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर के हंसराज मिष्ठान सञ्चालक को ३ लाख जरिवाना

 

Hansrajजनकपुर ,कैलास दास । होटल हंसराज के सञ्चालक हंसाराज गुप्ता को शनिवार पौने तीन लाख रुपैया लेकर नेपाल विद्युत प्राधिकरण जनकपुर शाखा ने छोड दिया है । शुक्रवार सञ्चालक गुप्ता को बिजली चोरी के आरोप मे गिरफ्तार किया गया था । गुप्ता कइ वर्षो से बिजली हुकिङ्ग करके कारखाना चलाते आ रहे थे । यह आरोप विघुत प्राधिकरण ने लगाया है ।
नेपाल विघुत प्राधिकरण जनकपुर शाखा के प्रमुख राजिव कुमार सिंह स्थानीयवासीयो व्दारा किये गये शिकायत के आधार पर हंसराज के कारखाना मे छापामारी कर सञ्चालक सहित मिटर भी नियन्त्रण मे लिया था ।
प्राधिकरण २ लाख ७७ हजार ४ सय ७४ रुपैयाँ ७७ पैसा जरिवाना लिया है । सञ्चालक गुप्ता के होटल मे ९१३५०१ और ९१२३३ नम्बर के मिटर को वन्द करके कारखाना मे हुकिङ्ग करते आ रहे थे आरोप लगा है ।  वैसे यह दोनो नम्बर शिला कुमारी के नाम से दर्ज है ।
कार्यालय प्रमुख सिंह के अनुसार  एक वर्ष का पैसा लेकर उन्हे छोड दिया गया है ।
हंसराज गुप्ता जरिवाना नही देना परे इसके लिए विद्युत के कर्मचारी को पैसा का आँफर भी दिया था । कार्यालय प्रमुख सिंह ने जानकारी दी है ।
नेपाल विद्युत प्राधिकरण इस सम्बन्ध मे शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन भी किया था । उन्होन कहा कि विद्युत चोरी करने वाले को कभी और किसी भी बहाने मे नही छोरा जाऐगा  ।
नेपाल विद्युत प्राधिकरण मे जरिवाना देने के बाद भी हंसराज मिष्ठान भण्डार के संचालक हंसराज गुप्ता को किसी भी प्रकार का अफसोस नही हुआ स्रोत ने बताया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *