Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी पत्रकार समाज व्दारा बधाई ज्ञापन कार्यक्रम ।

 

Madeshi samaj१३, अप्रिल ,जनकपुर , कैलास दास । मधेशी पत्रकार समाज नेपाल, धनुषा ने शनिवार को केन्द्रिय कार्य समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को एक समारोह के बीच हार्दिक बधाई ज्ञापन कीया है ।
जनकपुर मे आयोजित बधाई ज्ञापन कार्यक्रम मे वक्ताओं ने मधेशी पत्रकारों के उपर अभी भी भेदभाव होने का आरोप लगाया है । वक्ताओं ने कहा कि मधेशी समाज का अधिवेशन काठमाण्डू मे हुआ था लेकिन एक भी राष्ट्रीय स्तर के पत्र पत्रिका मे समाचार नही आना बहुत ही दुःखद बात है ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संबंधों में मधेस: पीएम बालेन्द्र शाह के दौरे से पहले एक अहम लेकिन अनदेखा मुद्दा

मधेश के हित और विकास मे मधेशी समाज के पत्रकारों का कलम चलाना चहिये तथा मधेश के प्रत्येक इशु को जोरसोड से उठना चहिये । फिलहाल रेल्वे का विस्तार के लिए जो काम आगे बढ रहा था वह भी विभेदीकरण के कारण अभी रुका हुा है । उसमे भी अध्यायदेश लागू करके राष्ट्रपति के यहाँ भेज दिया गया है जो बहुत ही दुःखद बात है ।
कार्यक्रम मे केन्द्रीय महासचिव आतिश मिश्र, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र कर्ण, सदस्य संजीव झा को फुलमाला लगाकर बधाई ज्ञापन किया गया था ।
मधेशी पत्रकार समाज के अध्यक्ष सुभाष कर्ण की अध्यक्षता मे कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष उमेश यादव, वृज कुमार यादव, नेपाल प्रेस युनियन धनुषा का अध्यक्ष प्रवीण साह, प्रेस चौतारी धनुषाका अध्यक्ष अजय अनुरागी, पत्रकार महासंघ धनुषा का कोषाध्यक्ष धैर्यकान्त दत्त, पत्रकार वीरेन्द्र , क्रान्तिकारी पत्रकार संघका अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, मेची महाकाली मिडिया सोसाइटी का केन्द्रिय महासचिव धर्मेन्द्र झा, रेडियो नेपाल का धनुषा सम्वाददाता अजय कुमार झा, धुब्र झा सहित के वक्ताओं  ने बधाई तथा शुभकामना ज्ञापन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com