Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कार्तिक मास में श्री नाग च्वासी सिद्ध जी का क्षेत्रीय परिक्रमा ( फेर ) सम्पन्न

 

हिमाचल प्रदेश जिला मण्डी करसोग च्वासी क्षेत्र के अराध्य देव गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध जी का कार्तिक मास का फेर आज संम्पन हो गया है। यह फेर 9 दिन का था । इसमें जगह जगह नाग देवता के आशीर्वाद के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ा। कोरोना काल के इन सात – आठ महीनों के बाद यह पहला अवसर है कि च्वासी क्षेत्र के गढ़पति देव श्री नाग च्वासी सिद्ध जी अपने किसी परिक्रमा (फेर) में निकले इस धार्मिक आयोजन पर सैकड़ों लोगों ने नाग च्वासी सिद्ध जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस फेर का आरंभ 31 अक्तूबर ( 15 कार्तिक ) के दिन किया गया । नाग देवता ने गांव गांव जाकर लोगों को आशीर्वाद दिया और आज 8 नम्बर ( 23 कार्तिक ) को नाग देवता अपने मंदिर महोग वापिस पहुंचे । जगह जगह लोगों ने कोरोना मुक्ति व बारिश के लिए प्रार्थना की ।

यह भी पढें   पार्टी में एकता नहीं रही तो कांग्रेस बेहद कठिन अवस्था में पहुंच जाएगी– किशोरसिंह राठौर

● इस परिक्रमा के पीछे क्या है मान्यता:-

इस कार्तिक फेर के बारे में मान्यता है कि इस फेर में नाग देवता जी का रथ धराली गांव में सजता है। मंदिर से धराली गांव तक मंदिर के पुजारी,भण्डारी, कारदार,बसनू व प्रजा हार द्वारा पहुंचाया जाता है ।दूसरे दिन नाग देवता रथ यहीं सजता है और यहीं से ही यह फेर आरम्भ होता है । धराली, बनोल,शिल्ली सेरी, पराली सेरी, भीऊरी,कुठेहड, बाओता, भन्दल, खैर,देरट व बाग च्वासी गांव में स्थित अपने ओडे ( स्थान ) में जाते है । बाग गांव से फिर मंदिर पहुंचे । प्रत्येक गांव के लोगों ने नाग देवता से कोरोना मुक्ति व बारिश के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढें   त्रिवि में नियुक्तियाँ पारदर्शी और निष्पक्ष होंगी : उपकुलपति भोला थापा

टी• सी • ठाकुर
कारदार च्वासीगढ़
मण्डी हिमाचल प्रदेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com