Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में राष्ट्र स्तरका *अग्रसेन महोत्सव-2020″ सुसम्पन्न

 

नवगठित संस्था  “नेपाल अग्रवाल महिला संगठन (तदर्थ समिति)” एवम् सहयोगी संस्था -“राष्ट्रीय अग्रवाल सम्पर्क मंच, नेपाल” (वाट्सप ग्रुप ) ने पहली बार नेपाल में अग्रवंश शिरोमणि श्री अग्रसेनजी महाराजकी ५१४४ वी जन्म जयन्ती -“अग्रसेन महोत्सव-2020” ओनलाईन के माध्यम से राष्ट्रव्यापी रुप में बड़े हर्षोल्लास एवम् धूमधाम के साथ मनाया। यह समारोह १६ अक्तूबर से लेकर ३१ अक्तूबर तक सप्ताह व्यापीरुपमें विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया। “अग्रसेन काव्य संध्या” से शुभारंभ हुए कार्यक्रमों का समापन २३ अक्तूबर को महाआरती के साथ हुआ।
इस संस्था के सुत्रधार साहित्यकर तथा समाजसेवी श्री लक्ष्मण नेवटियाजी के मार्गदर्शन में तथा साहित्यकार तथा संस्था की केन्द्रीय सदस्य सचिव रही श्री इन्दु तोदी के निर्देशनमें कार्यक्रम सुसम्पन्न हुए ।
सम्पूर्ण कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित तरिके से सम्पन्न करने के लिए क्षेत्र न.४ की संयोजक तथा कार्यक्रमकी सभापति श्री रश्मिजी कानोडिया , क्षेत्र न.१ की संयोजक श्री रेनुजी अग्रवाल,  क्षेत्र न २ की श्री सीताजी अग्रवाल, क्षेत्र न.३ की  स्वातिजी
अग्रवाल , क्षेत्र न. ५ की श्री रेखाजी सरिया के संयोजकत्व में कुल नौ कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग ५ कार्यकर्ता महिलाओं की उपसमितियां का गठन किया गया था । कार्यक्रमका प्रमुख आकर्षण रहा – “श्री अग्रसेन महाआरती” इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि में नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी महिला संगठन की अध्यक्षा श्री निर्मलाजी जोशी , विशिष्ट अतिथि में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष श्री गोपाल शरणजी गर्ग, अन्तराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष श्री राजकुमारजी मित्तल,काठमाण्डौ सेवाकेन्द्र के अध्यक्ष श्री राजेन्द्रजी खेतान के अलावा बहुत से नेपाल ही नही भारत के भी अग्रवाल समाज के विशिष्ट महानुभावों ने एकसाथ विशेष साजोसज्जा के साथ जूम के माध्यम से ओनलाईन महाआरती एवम् महालक्ष्मी स्तुतनका पाठ किया जो अपने आप में अलौकिक ,अद्भूत अद्वितीय अविस्मरणीय कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम की संयोजक श्री दिपा खेड़िया थीं । इस के अलावा  “अग्रसेन काव्य संध्या,” कार्यक्रम सारिकाजी अग्रवाल,विर्तामोढ  द्वारा असोज ३० गते सम्पन्न हुआ। टैलेन्ट हन्ट प्रतियोगिता इशाजी अग्रवाल,नारायणघाट , फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता पारुलजी गोयल नेपालगंज,नृत्य तथा स्पीच प्रतियोगिता बसन्तीजी तायल काठमांडौ , अग्रज्ञान प्रतियोगिता- रेनुजी अग्रवाल बिरगंज,अट्ठारह जोड़ा गोत्र प्रतियोगिता आरतीजी गर्ग, धरान के संयोजकत्वमा सुसम्पन्न हुआ। अग्रगौरव फोटो प्रदर्शनी का कार्य श्री उमा चौधरी, विराटनगर के संयोजकत्व मे कार्रयरत ही है।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक में अग्रज्ञान प्रतियोगिता में- श्री सुरेश अग्रवाल (अध्यक्ष, आदर्श निर्माण मन्दिर,बिराटनगर),टैलेन्ट हन्ट प्रतियोगिता-श्री पिंकी राजगड़िया- मुम्बई (मिसेज़ एशिया यूनिवर्स, बिजनैस लेडी अफ ,यूनिवर्स), श्री बीनाजी अग्रवाल,भैरहवा (उपाध्यक्ष, नेपाल राष्ट्रीय मा.म.संगठन), श्री नितु सोमानी,विर्तामोढ (संयोजिका-बालविकास समिति,अ. भा  मा. म.सं.), फैन्सी ड्रेस-श्री रेखा मोदी,काठमाण्डौ (ऑर्गनाइजर,फेस अफ मारवाड़ी),श्री पुनीत बंशल,धुलाबारी  (समाजसेवी),अंशिका अग्रवाल,काठमाण्डौ (फैशन डिजाइनर), नृत्य प्रतियोगिता-सुश्री अनुजा अग्रवाल,विर्तामोढ (प्रथम विजेता-“छमछमी”), दीप्ति राठौड़,विराटनगर ( नृत्य निर्देशिका)विराटनगर ,नीधि राठी,विराटनगर (नृत्य निर्देशिका), स्पीच कम्पीटिशन- बीना अग्रवाल(उपाध्यक्ष-ने.रा मा.म.स.), पुनीत बंशल,धुलाबारी(समाजसेवी), अट्ठारह गोत्र जोड़ा- अंशिका अग्रवाल,काठमाण्डौ (फैशन डिजाइनर),अरुणा बाजेसरिया,बैंगलोर ( साहित्यकार), गीरिराजजी अटल,इनरुवा (साहित्यकार) रहीं।
सभी कार्यक्रमों का एक बड़ा कार्यक्रम तथा निर्णय एवम् पुरस्कार वितरण कार्यक्रम “अग्रसेन महोत्सव-2020” का आयोजन ३१ अक्तूबर में श्री लक्ष्मण नेवटियाजी के मार्गदर्शन, श्री रश्मि कानोडिया की अध्यक्षता एवम् श्री इन्दु तोदी के संयोजन तथा संचालन में भव्य रुप में सुसम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी परिषद के अध्यक्ष ई. रामअवतारजी अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि में नेपाल अग्रवाल सभा विराटनगर के पूर्व अध्यक्ष श्री गोविन्दजी झुनझुनवाला रहे। अन्य बहुत से विशिष्ट महानुभावों की सहभागिता भी कार्यक्रम में रही। कार्यक्रम में श्री लक्ष्मणजी नेवटिया,श्री राजेन्द्र खेतान सभाध्यक्ष, प्रमुख अतिथि लगायत सभी विशिष्ट महानुभावों ने अपने मन्तव्य रखे। कार्यक्रम में सभी कार्यक्रम की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को  दिखाया गया साथ ही विजेता, प्रतियोगी सभीको तथा अतिथियों को पदक तथा सम्मानपत्र द्वारा सम्माननीत किया गया । संस्था के प्रणेताश्री लक्ष्मणजी नेवटियाको विशेष सम्मान, सम्मानपत्रके साथ पाँचों प्रदेश की संयोजिकाओं ने मिलकर किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संखनाद तथा अग्र झंडागान से किया गया।
श्री अनिताजी बंशल,धुलाबारी व उनकी टिम ने बड़ी मेहनत लगनशिलता से पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र तयार करने के महत्वपूर्ण कार्य को अन्जाम दिया ।
इस ऐतिहासिक “अग्रसेन महोत्सव-2020” समारोह के आयोजन से आने वाले दिनों में नेपालवासी सभी अग्रवाल बन्धुओं को पारम्परिक मूल्य मान्यताको शुरक्षित करने,आपसी भाईचारा प्रेम, एकबद्धता एवम् सद्भावना अभिवृद्धि करने में मददगार साबित होगा यह सबको विश्वास है ।
जय अग्रसेन-जय माधवी ।
रिपोर्ट-
केन्द्रीय सदस्य सचिव
इन्दु तोदी, धरान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *