Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा और कांग्रेस छोड़कर नेकपा में प्रवेश

 

रौतहट, २७ नवम्बर । रौतहट में राष्ट्रीय जनता पार्टी (जसपा) और नेपाली कांग्रेस परित्याग कर सयौं कर्याकर्ता सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में प्रवेश किए हैं । रौतहट जिला माधवनारायण नगरपालिका–१ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नेकपा सरला यादव नेकपा प्रवेश करनेवाले नेता तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्वागत किया ।
शिवशंकर यादव, रामभगत यादव, सिकन्द्रि यादव, विश्वनाथ महतो, बिगु राय, हरिन्द्र यादव जैसे नेता–कार्यकर्ताको बिहिबार नेकपा में स्वागत करते हुए सांसद् सरला यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास और समृद्धि की राह पर चल रही है । उनका मानना है कि नेपाल को विकसित करने के लिए नेकपा की विकल्प नहीं है । उन्होंने कहा है कि इससे पहले बारबार सरकार में नेतृत्व करनेवाले कांग्रेस और जसपा के नेतागण को वर्तमान सरकार के विरुद्ध बोलने की कोई भी नैतिक आधार नहीं है ।
सांसद् यादव ने कहा है कि वर्तमान सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय संबंधको सन्तुलित और मजबूत बनाने के लिए क्रियाशील है । उनका यह भी कहना है कि कोभीड–१९ महामारी के बीच में भी सरकार ने देश का अर्थतन्त्र सन्तुलित रखा है, शून्य में जाने से बचाया है, साथ में नागरिकों की सुरक्षा और विकास में काम किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com