Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बानेश्वर में दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से १ की मौत

 

काठमांडू, २९ नवम्बर । नयाँ बानेश्वर स्थित शंखमुल में दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से १ व्यक्ति की मौत हो गई है । घटना शनिबार रात की है । शंख पुल की ओर से दोभान पुल की ओर जा रही बा३६प ६५३१ नम्बर की मोटरसाइकिल और विपरित दिशा से आ रही प्रदेश ३ ०२–००६–८८०० नम्बर की मोटरसाइकिल आपस में टकराने से यह घटना हुई है । दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हैं ।
मरनेवाले व्यक्ति ८८०० मोटरसाइकिल के चालक २२ वर्षीय सुदीप तिमिल्सिना हैं । गम्भीर घायल तिमिल्सिना को उपचार के लिए ट्रमा सेन्टर पहुँचाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया । घायल होनेवाले व्यक्ति ३० वर्षीय सानु खान हैं, खान भारतीय नागरिक हैं । ट्रमा सेन्टर में उनका उनका उपचार हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com