बिराटनगर में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन
माला मिश्रा जोगबनी । बिराटनगर स्थित पत्रकार महासंघ मोरंग सभागार में अप्पन ब्राह्मण महासभा केंद्रीय कार्यालय के बैनर तले प्रथम विद्यापति स्मृति समारोह का आयोजन किया गया । स्मृति दिवस के मौके पर उपस्थित प्रबुद्धजन व अतिथियों ने बाबा विद्यापति के फोटो पर बारी बारी पुष्प अर्पित कर याद किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवती बंदना से हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद कुमार झा ने मैथिल समाज को एकजुट होकर मैथिली के विकास को लेकर कई तथ्यों को रखा । विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद भगवान झा ने बाबा विद्यापति का विभिन्न रचना को उद्धत करते हुए गीत के माध्यम से जीवंत व्यख्या किया । अध्यक्षता महासभा का अध्यक्ष कुमोद मोहन झा तथा संचालन प्रकाश प्रेमी कर रहे थे । महासभा का सचिव सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने आगत अतिथियों का स्वागत कर संस्था के संबंध में जानकारी दिया । इस मौके महासभा का उपाध्यक्ष द्वय अमर कुमार झा , सुनील कुमार झा सह सचिव सुजीत कुमार चौधरी , कोषाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार झा ने अतिथियो को पाग , शाल शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया ।इस मौके पर मंचासीन विशिष्ट अतिथि इंजीनियर द्वय बिमलेश झा ,राजेश झा गायक बिरेन्द्र झा , महासभा का पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीरमण झा ने अपने अपने विचार रखा । इस मौके पर कवि सम्मेलन में प्रकाश प्रेमी , प्रबीन नारायण चौधरी , प्रेम झा , कर्ण संजय , माला मिश्रा , बन्दना चौधरी , प्रीति झा , बसुन्धरा झा , बिरेन्द्र साह , कुमारी प्रतिभा झा , श्री मति प्रतिभा झा ने अपने अपने विचार रखा । इस मौके पर कार्यक्रम में रबिन्द्र नाथ झ ,श्री मति कविता झा , भागेश्वरी झा , रंजू झा , मृतुन्जय कुमार मिश्र ,सरोज कुमार मिश्रा , मिथिलेश कुमार मिश्र , पंकज मिश्रा सलाहकार मिथिलेश ठाकुर के अलावा अतिथि प्रकाश नारायण झा , बिपलेंद्र झा , विवेक ठाकुर मौजूद थे ।




