कोरोना संक्रमितों की संख्या में आज १३४३ अंक से वृद्धि, १३ संक्रमितों की मृत्यु
काठमांडू, ३ दिसम्बर । पिछले २४ घंटों में नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में १३४३ संख्या से वृद्धि हुई है । देशभर स्थित प्रयोगशाला में कूल ९०२८९ पीसीआर परीक्षण करने पर यह संख्या सामने आई है । नयां संक्रमितों कें साथ नेपाल में कूल संक्रमितों की संख्या २३७५९८ पहुँच गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में २१११ संक्रमित कोरोना से ठीक होकर डिश्चार्ज हो गए हैं । इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की संख्या अभी तक २२०२७२ पहुँच गई है । इसीतरह पिछले २४ घंटों में कोरोना से संक्रमित १३ व्यक्तियों की मृत्यु भी हुई है । इसतरह कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या १५५१ पहुँच गई है ।

