बेटे की पिटाई से पिता की मृत्यु
गोरखा, ३ दिसम्बर । बेटा की पिटाई से गोरखा जिला सिरानचौक गांवपालिका– ८ जौबारी स्थित धन्सरा निवासी ७० वर्षीय तुलाराम ढकाल की मृत्यु हो गई है । उनके ऊपर ४० वर्षीय उनके ही बेटा भुवन ढकाल ने कुटपिट की थी ।
जिला पुलिस कार्यालय गोरखा के अनुसार बुधबार अपरान्ह पिता और पुत्र के बीच खेत में धान संबंधी विषय को लेकर झगड़ा हुई थी । उसी क्रम में बेटा भुवन ने पिता तुलाराम के ऊपर लाठी प्रहार किया था । लाठी प्रहार से गम्भीर घायल तुलाराम को स्थानीयबासी ने जौवारी स्थित स्वास्थ्य चौकी पहुँचाया था । लेकिन उनकी मृत्यु हो गई ।
पिता की हत्या करनेवाले भुवन को पुलिस ने नियन्त्रण मे लिया है । पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अन्य आवश्यक अनुसंधान जारी है ।

