Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

करागार से कैदी फरार होने से दो पुलिस निलम्बित

 

चितवन, ३ दिसम्बर । जिला कारागार चितवन (भरतपुर) में जेल जीवन जी रहे दो कैदी फरार होने से दो पुलिस कर्मचारी की नौकली चली गई है । आरोप है कि कारागार सुरक्षा के लिए तैनाथ उन लोगों की असावधानी के कारण ही कैदी फरार हो गया है । इसतरह निलम्बन होनेवाले पुलिस कर्मचारी द्वय अंजन कार्की और सुरेश लामा हैं, दोनों पुलिस जवान पद में कार्यरत कर्मचारी हैं ।
घटना मार्गशीर्ष ११ गते की है । उस दिन शाम ५ः३० बजे के समय में ४५ वर्षीय रेशमलाल श्रेष्ठ करागार से फरार हो गया था, श्रेष्ठ बलात्कार संबंधी कसुर में जेल जीवन जी रहे थे । जेल के भीतर रहे कैदी श्रेष्ठ फरार होने के बाद जिला प्रशासन कार्यालय चितवन ने प्रमुख जिला अधिकारी नेत्रप्रसाद शर्मा के संयोजकत्व में एक छानबिन समिति गठन किया था ।
समिति ने प्रतिवेदन पेश करने के बाद पुलिस जवान कार्की और लामा को गत आइतबार ही निलम्बन किया गया था, लेकिन औपचारिक जानकारी आज दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com