Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘खुश तो बहुत होगे…’ डायलॉग पर ग्रुप ने यूं किया डांस, Video शेयर कर अमिताभ बच्चन बोले- कभी सोचा नहीं था कि…

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ भी बखूबी जुड़े रहते हैं. अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक डांस वीडियो शेयर किया है,

 

 

 

जिसमें एक डांस ग्रुप फील क्रू जबरदस्त अंदाज में अमिताभ बच्चन के डायलॉग ‘खुश तो बहुत होगे आज तुम’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर कर खुद अमिताभ बच्चन ने भी हैरानी जताई है. उनके द्वारा साझा किये गए इस वीडियो को अब तक 14 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर हुआ यह वीडियो डांस प्लस के मंच से जुड़ा हुआ है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “दीवार…कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन सलीम-जावेद द्वारा लिखा गया यह आयकॉनिक डायलॉग इस तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा.” उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही डांस ग्रुप की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं. बता दें कि फील क्रू के डांस को देख वीडियो में मौजूद जज भी हैरान नजर आ रहे हैं. डांस ग्रुप ने डायलॉग की हर एक लाइन पर जबरदस्त अंदाज में डांस पेश किया है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com