Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

द डर्टी पिक्चर मूवी की अभिनेत्री आर्या बनर्जी का निधन

 

द डर्टी पिक्चर मूवी में विद्या बालन के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री आर्या बनर्जी का निधन हो गया है। महज 33 वर्षीय अभिनेत्री का शव कोलकाता स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क स्थित उनके आवास में वह मृत पाई गई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ऐक्ट्रेस का शव खून से लथपथ था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अभिनेत्री के घर के अंदर घुसी थी, जहां उनके शव बेड पर पड़ा मिला। उनकी नाक से खून बह रहा था और आसपास में उल्टियां कर रखी थीं। काम के लिए अभिनेत्री के घर पहुंची मेड ने पुलिस को सूचना दी थी और कहा था कि वह फोन नहीं उठा रही हैं। फिलहाल पुलिस आर्या बनर्जी की संदिग्ध मौत की जांच में जुटी है।

यह भी पढें   राउंड टेबल नेपाल और रोट्रैक्ट क्लब वीरगंज मेट्रोपोलिस का रक्तदान कार्यक्रम, 58 लोगों ने किया रक्तदान

आर्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बनर्जी अपने घर में अकेले कुत्ते के साथ ही रहती थीं। उनकी बहन सिंगापुर में रहती हैं। उनके कमरे से शराब की कई बोतलें बरामद की गई हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, हर दिन की तरह मेड काम करने के लिए आर्या के घर पहुंची थी। उसे जब कई बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों को जानकारी दी। घर अंदर से बंद पाया गया है। हम जांच कर रहे हैं।’

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह और भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव बीच मुलाकात

आर्या बनर्जी का वास्तविक नाम देवदत्ता बनर्जी था और वह मशहूर सितार वादक निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी थीं। आर्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘लव सेक्स और धोखा’ फिल्म से की थी। इसके बाद वह द डर्टी पिक्चर मूवी में विद्या बालन के साथ नजर आई थीं। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह साल बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ है। इरफान खान, ऋषि कपूर, सरोज खान, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत समेत कई नामी सितारों को फिल्म इंडस्ट्री ने इस वर्ष खोया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com