Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संवैधानिक परिषद् बैठक में उपस्थित होने के लिए देउवा ने किया अस्वीकार

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १२ दिसम्बर । कल आइतबार के लिए तय संवैधानिक परिषद् बैठक में प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने उपस्थित होने के लिए अस्वीकार किया है । प्रधानमन्त्री सचिवालय को एक सन्देश प्रेषित करते हुए सभापति देउवा ने कहा है कि परिषद् बैठक में वह अनुस्थित रहेंगे ।
प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कल आइतबार ९ बजे के लिए संवैधानिक परिषद् बैठक आह्वान किया है । प्रधानमन्त्री निकट स्रोत का कहना है कि बैठक से प्रधानमन्त्री ओली ने पार्टी संसदीय दल के उपनेता सुवास नेम्वाङ को देउवा निवास भेजकर बैठक के लिए सहमत बनाए थे । सहमति अनुसार अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग, निर्वाचन आयोग, मधेशी आयोग जैसे संवैधानिक परिषद् में रिक्त पद–पुर्ति के लिए प्रधानमन्त्री ओली ने परिषद् बैठक आह्वान किया था ।
संवैधानिक प्रावधान अनुसार प्रतिनिधिसभा में प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता भी परिषद् में सदस्य के रुप में रहेंगे । लेकिन कांग्रेस सभापति देउवा ने बैठक के एक दिन पहले कहा है कि मार्गशीर्ष २९ गते सरकार के विरुद्ध नेपाली कांग्रेस देशभर प्रदर्शन करने जा रही है, इसीलिए परिषद् बैठक में उपस्थित नहीं हो पाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com