Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीर्ण धर्मशाला की मर्मत–संभार, संसद् यादव ने किया उद्घाटन

 

वीरगंज, २४ दिसम्बर । वीरगंज महानगरपालिका–११ मुख्यसडक में स्थित जीर्ण शिव मंदिर तथा धर्मशाला को मर्मत–संभार की गई है । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव ने संसद् विकास कोष की ६ लाख रुपयों से उक्त धर्मशाला को मर्मत–संभार किया ।
पुनः निर्मित धर्माशाला को बुधबार एक विशेष कार्यक्रम के बीच सांसद् यादव ने उद्घाटन किया । वडा में होनेवाला विभिन्न धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए यह धर्मशाला उपयोगी है, लेकिन जीर्ण हो जाने के कारण यहां के स्थानीयबासी अन्यत्र कार्यक्रम करने के लिए बाध्य थे ।
धर्मशाला उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद् यादव ने कहा कि गांव–गांव एवं टोल–टोल में होनेवाला धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए धर्मशाला अपरिहार्य है, जो स्थानीयबासी के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से भी सहज हो जाता है । उन्होंने कहा– ‘स्थानीय गरिब जनता अधिक शुल्क देकर होटल और पार्टी पैलेस में शादी–विवाह नहीं कर सकते । स्थायी सुबिधा और कम शुल्क के लिए भी इसतरह की धर्मशाला आवश्यक है, इसीलिए मैंने मर्मत–संभार करवां दिया ।’
कार्यक्रम में स्थानीय नेता सत्यनारयण नुनिया, विनोद साह कानु, सुशील कुमार, विकास कुमार, सन्दीप महतो, युवा नेता रुपक पटेल जैसे व्यक्तियों की उपस्थिति रही ।

यह भी पढें   त्रिशूली माध्यमिक विद्यालय के सभी छात्र सुरक्षित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com