Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मशहूर कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज रॉबिन जैकमैन की मृत्यु

 

इंग्लैंड के लिए चार टेस्ट और 15 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन का निधन हो गया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यह जानकारी दी। वह 75 साल के थे। जैकमैन ने 1966 से 1982 के बीच 399 फर्स्ट क्लास मैचों में 1402 विकेट लिए। संन्यास के बाद वह दक्षिण अफ्रीका में कमेंटेटर बन गए थे।

आईसीसी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि “महान कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज रॉबिन जैकमैन की मृत्यु के बारे में जानकर हमें दुख हुआ है, जिनका 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस कठिन समय में क्रिकेट की दुनिया उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।”

यह भी पढें   एन्फा में चार महीने से लगा ताला खुला

रॉबिन जैकमैन ने अपने पूरे करियर में 15 वनडे मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 54 रन बनाए। बॉलिंग की बात करें तो वनडे मैचों में उन्होंने 19 तो टेस्ट मैचों में 4 मैचों में 14 विकेट झटके थे। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम सबसे बेस्ट प्रदर्शन 141-5 था।

1974 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जैकमैन ने आखिरी मैच 1983 में खेला था। हालांकि, उनके प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत 1966 में हुई थी और वे इसके बाद से 1982 तक क्रिकेट खेले थे।

यह भी पढें   नेपाल: १२ कार्तिक से ३ दिनों तक उच्च पहाड़ी और हिमाली क्षेत्रों में पदयात्रा (ट्रेकिंग) पर रोक

वेड का कैच पकड़ने के चक्कर में भिड़े शुभमन गिल और जडेजा- देखें VIDEO

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com