Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोमालिया में बम विस्फोट में पाँच की मौत चौदह घायल

 

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के नजदीक शनिवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में तुर्की के दो नागरिकों सहित पांच लोग मारे गए। तुर्की और सोमालिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अलकायदा से संबद्ध अल शबाब चरमपंथी संगठन ने अपनी शहादा न्यूज एजेंसी से की गई एक पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह संगठन अक्सर ही मोगादिशु को आत्मघाती विस्फोटों और अन्य हमलों से निशाना बनाता रहा है। इसने अतीत में तुर्की की सेना को निशाना बना कर भी हमले किए हैं।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन में सभापति गगन थापा ने पेश किया राजनीतिक प्रस्ताव

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहरेत्तीन कोसा ने ट्वीट कर कहा कि हमले में उनके देश के तीन नागरिक सहित 14 लोग घायल भी हुए हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोगादिशु में सड़क निर्माण कार्य करने वाली एक तुर्क कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बना कर किये गये इस जघन्य हमले की हम सख्त निंदा करते हैं।

पुलिस कप्तान अहमद मोहम्मद ने बताया कि हमले में मारे गए तीन अन्य लोग सोमालियाई पुलिसकर्मी हैं। यह दूसरा मौका है जब सड़क निर्माण परियोजना को निशाना बना कर हमला किया गया है। इससे पहले पिछले साल जनवरी में इस तरह का हमला किया गया था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

वहीं, शनिवार को अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने शुक्रवार को कुनया बारो के पास अल शबाब के परिसरों में दो हवाई हमले किए। इस साल किया गया यह पहला हवाई हमला है, जबकि पिछले साल 50 से अधिक ऐसे हमले किए गए थे। अमेरिका ने एक बयान में कहा है कि दोनों परिसर नष्ट हो गए हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com