Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गाजियावाद में श्मशान घाट के गैलरी की छत गिरने से 18 की मौत दो की हालत गम्भीर

 

गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। छत गिरने से 40 से अधिक लोग दब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को रेस्क्यू कर गाजियाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने 18 मौत की पुष्टि की है।

यह भी पढें   नेपाल: 'जेन-जेड' आंदोलन की काली बरसी और सत्ता की नाकामी की खौफनाक दास्तान

दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की शनिवार की रात बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की जमीन अचानक धंस गई। परिणाम स्वरूप दीवार नीचे बैठ गई और लेंटर गिर गया।

यह भी पढें   सत्ता हमेशा के लिए नहीं है, अहंकार छोड़ें: संसद में वर्षमान पुन की सरकार को चेतावनी

हादसे में किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला। चीखपुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने बमुश्किल दौड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। भवन ज्यादा पुराना नहीं था। आशंका है कि भराव की जमीन में बने भवन की अधिक बारिश में मिट्टी बैठ गई और यह घटना घटी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com