ट्यालेन्ट क्वेस्ट–२०२० की उपाधी सौगात आचार्य को
वीरगंज, २ दिसम्बर । ट्यालेन्ट क्वेस्ट २०२० की उपाधी सौगात आचार्य ने जीत लिया है । शालिमार सिमन्ट द्वारा बिगत एक महीने से आयोजित प्रतियोगिता में फाइनल में पहुँचकर आचार्य ने ५०,००० रुपये की धनराशी के साथ प्रथम स्थान हासिल किया । कार्यक्रम शालिमार सिमेन्ट की फेशबुक पेज और जुम एप से संचालित रहा । इसीतरह दूसरे स्थान में तृष्ण पाण्डे और तीसरे स्थान में सुभाष रमदान रहे । उन लोगों को क्रमशः २५००० और १५००० धनराशी के साथ सम्मानित किया गया ।
आयोजिक शालिमार सिमेन्ट के अनुसार प्रतियोगिता में देशभर से लगभग १०० प्रतियोगी सहभागी थे । कुछ प्रतियोगी विदेशों से भी थे । उन लोगों ने डीजिटल मीडिया में अपना गायन, एक्टिङ, स्ट्याण्डअप कमेडी, कविता वाचन जैसे प्रतिभा प्रस्तुत किया । कोरोना से सिर्जित परिस्थिति में युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह करने के लिए शालिमार सिमेन्ट ने इसतरह का कार्यक्रम आयोजन किया था ।
प्रतिस्पर्धियो ने अपने घर से ही भीडियो बनाकर शालिमार समेन्ट के फेशबुक पेज में पोस्ट किया था । आयोजक ने सर्वाधिक लाइक प्राप्त करनेवाला १५ प्रतियोगी को फाइनल राउण्ड के लिए चयन किया था । और ३ प्रतियोगी को वाइल्ड कार्ड मार्फत सेकेण्ड चरण में प्रवेश मिला था ।
फाइनल राउण्ड में पहुँचनेवाले सभी प्रतियोगी ने जुम एप मार्फत अपने प्रतिभा प्रस्तुत किया, निर्णायक मंडली में हास्यकलाकार धुर्मुस–सुन्तली रहे थे ।

