प्रधानमन्त्री द्वारा सत्ता का दुरुपयोग, देश अस्थिरता की ओरः मुख्यमन्त्री राउत

जनकपुरधाम, ३ जनवरी । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपशिर्मा ओली ने सत्ता का दुरुपयोग कर संसद् बिघटन किया है, जिसके चलते देश अस्थिरता की ओर आगे बढ़ रहा है । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) संबंद्ध युवा द्वारा जनकपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा– ‘संविधान के अनुसार नयां सरकार निर्माण के लिए विभिन्न विकल्प रहते हुए भी प्रधानमन्त्री ने संसद् बिघटन कर देश को अस्थिरता की ओर ले गया है । संविधान का जिस धारा को दिखाकर उन्होंने संसद् बिघटना किया है, उसके अनुसार संसद् बिघटन हो ही नहीं सकता ।’
मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि संविधान का धारा ७६ उपधारा १ में अन्य पार्टी आपस में मिलकर बहुत का सरकार बनाने की सुविधा है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन उसका प्रयोग किए बिना ही संसद् बिघटन हो गवया है । प्रधानमन्त्री द्वारा संसद् बिघटन के लिए प्रस्ताव होते ही राष्ट्रपति द्वारा उसका अनुमोदन हुआ है । यह देश के लिए दुर्भाग्य है ।’ मुख्यमन्त्री राउत का मानना है कि संसद् बिघटन अलोकतान्त्रिक और असंवैधानिक कदम है ।

