सीता दहाल को उपचार के लिए मुम्बई ले जाने की तैयारी
नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की पत्नी सीता दाहाल को उपचार के लिए आज मुम्बई ले जाया जाएगा ।
भैसेपाटीस्थित मेडिसिटी अस्पताल में उपचार के बाद फिलहाल दहाल घर में ही आराम कर रही हैं । मुम्बई में न्युरो सम्बन्धी चिकित्सा द्वारा स्टिम थेरापी के लिए उन्हें ले जाया जाएगा । उनके साथ अध्यक्ष प्रचंड जाएँगे । प्रचंड का यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब नेपाल में सियासी कलह अपने चरम पर है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी दो धड़ों में बंट गई है। एक धड़े का नेतृत्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली कर रहे हैं तो दूसरे की अगुआई पुष्प कमल दहल प्रचंड के हाथों में है।

