Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना के बढते केस के बीच चीन बना रहा है 3000 इकाइयों वाला पृथकवास केंद्र

 

 

चीन में चंद्र नववर्ष से पहले देश के उत्तरी हिस्से में एक शहर में 3000 इकाइयों वाला एक पृथकवास केंद्र बनाया जा रहा है। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को हेबई प्रांत की राजधानी शिजियाझुआंग के बाहर खेत में जमीन समतल करने, सीमेंट आदि डालने और पहले से तैयार कमरे खड़े करने की तस्वीरें दिखाई। इससे पिछले साल की यादें ताजा हो गई हैं, जब चीन ने वुहान में इस महामारी के शुरुआती प्रसार से निपटने के लिए तेजी से फील्ड अस्पताल बनाया था और व्यायामशालाओं को पृथकवास केंद्र में तब्दील कर दिया था।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – ईरान और न्यूजीलैंड का स्कोर २–२ से बराबर

चीन ने कोरोना वायरस का घरेलू स्तर पर प्रसार को काफी हद तक थाम लिया है, लेकिन हाल में मामलों में वृद्धि ने संबंधित क्षेत्र की बीजिंग से नजदीकी के कारण चिंता बढ़ गई है। चिंता बढ़ने की एक और वजह यह भी है कि बड़ी संख्या में लोग चीन के एक अतिमहत्वपूर्ण त्योहार पर अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाने के लिए घर जाने की योजना बना रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को कहा कि 1001 मरीजों का उपचार चल रहा है, उनमें से 26 की स्थिति गंभीर है। उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 144 नए मामले सामने आये हैं। हेबई प्रांत में 90 और हीलोंगजियांग प्रांत में 43 नए मामले सामने आए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *