विप्लव समूह के नेता बास्तोला को एक हफ्ता हिरासत में रखने के लिए अनुमती

ललितपुर, १७ जनवरी । जिला अदालत ललितपुर ने विप्लव समूह के नेता धर्मेन्द्र बास्तोला को अनुसंधान के लिए एक हफ्ता (६ दिन) पुलिस हिरासत में रखने के लिए अनुमती दिया है । ललितपुर पुलिस स्रोत के अनुसार बास्तोला के साथ गिरफ्तार विवेक कुमाल और रोजन रखाल विरुद्ध भी एक हफ्ता का म्याद बढ़ाया गया है । आरोप हैं कि उन लोगों ने नेता बास्तोला को भगाने के लिए सहयोग किया है ।
नेपाल पुलिस के अनुसार बास्तोला के विरुद्ध तीन कसुर (आरोप) है, इसी में केन्द्रीत रहकर अनुसंधान हो रहा है । बास्तोला के ऊपर पहला आरोप है कि वि.सं. २०७५ साल फागुन में नख्खु (ललितपुर) में हुए बम विस्फोट में उनकी संलग्ता है । उक्त विस्फोट में एक व्यक्ति मारे गए थे और दो घायल हो गए थे । इसीतरह दूसरा आरोप है– वि.सं. २०७७ चैत्र ९ गते थेचो में हुए बम विस्फोट का । इतना ही नहीं विभिन्न व्यापरिक हाउस एवं व्यक्तियों से जबरजस्त चन्दा वसूली करने का आरोप भी बास्तोला के ऊपर है ।

