Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतन्त्र और संविधान रक्षा के लिए इकठ्ठा होने का समय आ गया हैः पौडेल

 
रामचन्द्र पौडेल, फाईल तस्वीर

चितवन, १७ जनवरी । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि आज लोकतन्त्र और संविधान संकट में है, इसकी रक्षा के खातिर लोकतन्त्रवादी सभी राजनीतिक शक्ति को इकठ्ठा होने का समय आ गया है । नेपाली कांग्रेस चितवन क्षेत्र नं. २ द्वारा आइतबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता पौडेल ने ऐसा कहा है । प्रजातन्त्र सेनानी एवं नेपाली कांग्रेस के पूर्व क्षेत्रीय सभापति भक्तिप्रसाद तिमिल्सिना के ७वें पूण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित था ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता पौडेल ने कहा कि अब सभी लोकतान्त्रिक शक्तियों की एकता और प्रयास से ही संविधान और लोकतन्त्र को रक्षा हो सकती है । राजनीति में स्व. तिमिल्सिना का योगदान पर चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘राजनीतिक त्याग का मार्ग है, भक्ति तिमिल्सिना की जीवनी से भी यही सिख मिलती है ।’ कार्यक्रम के दूसरे वक्ता धनराज गुरुङ ने कहा कि लगनशील और त्यागी नेताओं की योगदान के कारण ही आज नेपाली कांग्रेस जनता में स्थापित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *