Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्नी हत्या के आरोप में दराई गिरफ्तार

 

पाल्पा, १७ जनवरी । पत्नी हत्या के आरोप में पाल्पा पुलिस ने बुद्धि दराई को गिरफ्तार किया है । बुद्धि के ऊपर आरोप है कि उन्होंने ५७ वर्षीया पत्नी रमा कुमारी दराई को मार डाला है । यही आरोप में इलाका पुलिस कार्यालय रामपुर से परिचालित पुलिस टोली ने बुद्धि को गिरफ्तार किया है । बुद्धि रामपुर नगरपालिका–५ बेजाड निवासी हैं ।
पुलिस का कहना है कि बुद्धि ने पत्नी रमा के ऊपर मारपिट किया था, जिसके चलते गम्भीर घायल रमा को उपचार के लिए लुम्बिनी मेडिकल कॉलेज में भर्ती की गई थी । उपचार के दौरान ही आज सुबह रमा की जान चली गई थी । पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान भी जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com