Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् बिघटन कर प्रधानमन्त्री ओली देश को अराजकता की ओर ले जा रहे हैंः मन्त्री यादव

 
ज्ञानेन्द्रकुमार यादव, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, १७ जनवरी । प्रदेश नं. २ के आन्तरिक मामिला तथा कानूनमन्त्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव ने कहा है कि प्रतिनिधिसभा (संसद्) बिघटन कर प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली देश को अराजकता की ओर ले जा रहे हैं । उनका मानना है कि संसद् बिघटन करना जनता की अपमान है, जो संवैधानिक मर्म के विपरित भी है । धनुषा जिला गणेशमान थारनाथ नगरपालिका द्वारा आइतबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री यादव ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ओली ने संविधान के विपरित संसद् बिघटन कर चुनाव का घोषणा किया है । जन–निर्वाचित संस्था संसद् को बिघटन कर प्रधानमन्त्री ओली जनता से प्राप्त कर (राजश्व) के ऊपर मनमानी कर रहे हैं । देश को अराजकता की ओर जा रहे हैं, जिसका पीडा जनता को भूगतना पड़ रहा है ।’
मन्त्री यादव को यह भी कहना है कि संघीयता को कमजोर बनाने के लिए भी प्रधानमन्त्री ओली ने ऐसा कर रहे हैं । उन्होंने कहा– ‘आज का समय संघीयता को मजबूत बनाने का है । लेकिन जनता के ऊपर आर्थिक भार थोप कर करोडों रकम दुरुपयोग किया जा रहा है, जो निन्दनीय है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com