विप्लव से लेकर राजा तक रह सके, ऐसी प्रजातान्त्रिक व्यवस्था में ही स्थिरता सम्भव हैः थापा

काठमांडू, २३ जनवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि अब देश में विप्लव समूह से लेकर राजा तक को स्पेस चाहिए, ऐसी प्रजातान्त्रिक व्यवस्था से ही देश में राजनीतिक स्थिरता सम्भव है । संसद् बिघटन के बाद सिर्जित परिस्थिति के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका मानना है कि न्यायालय के ऊपर दबाव देना भी ठीक नहीं है ।
शनिबार आयोजित पार्टी जिला अध्यक्ष भेला को भर्चुअल सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा है कि वर्तमान अवस्था में किसी के भी पक्षधार होकर अदालत को दबाव देना ठीक नहीं है । उन्होंने यह भी कहा है कि बिगत १४ साल से नेपाल में जो गलत अभ्यास हो रहा है, आज भी रिपिट है, जिसके चलते देश दुर्घटना की ओर जा रही है । उन्होंने कहा कि अब देश में ऐसी व्यवस्था आनी चाहिए, जहां सभी पक्ष सहभागी हो सके ।
राजतन्त्र की वापसी पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘अपनी स्वास्र्थ सिद्धि के लिए जनता और प्रजातन्त्र को संकट में रखना ठीक नहीं है । आज की आवश्यकता यही है कि विप्लव से लेकर राजा तक रह सके, अब हम लोगों को ऐसी मौलिक प्रजातन्त्रिक अभ्यास में प्रवेश करना होगा ।’
अध्यक्ष थापा ने यह भी कहा है कि आज के दिन भ्रष्टाचार, धर्मनिरपेक्षता और सर्वसत्तावाद ही सबसे बढ़ी चुनौति है, जो देश को खोकला कर रही है ।

