Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस द्वारा आन्दोलन कार्यक्रम घोषणा, ३० गते काठमांडू में प्रदर्शन

 

काठमांडू, २६ जनवरी । प्रतिनिधिसभा (संसद्) बिघटन विरुद्ध प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने आन्दोलन का कार्यक्रम घोषणा किया है । मंगलबार सम्पन्न केन्द्रीय कार्य समिति बैठक द्वारा घोषित आन्दोलन के कार्यक्रम अनुसार १९ गते भातृ संस्थाकी ओर से प्रदर्शन किया जएगा । इसीतरह माघ २४ गते शुभेच्छुक संस्था और ३० गते जिला कार्य समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन करने की तैयारी है ।
कांग्रेस ने कहा है कि माघ ३० गते काठमांडू में होनेवाला प्रदर्शन काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर जिला कार्य समिति की ओर से संयुक्त रुप में होनेवाला है । स्मरणीय है, संसद् बिघटन के संबंध में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के भीतर सामान मत नहीं है । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा घोषित चुनाव के पक्ष में लचिला हैं, लेकिन वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल संसद् बिघटन के विरुद्ध में हैं । नेता पौडेल को मानना है कि कांग्रेस को राष्ट्रीय रुप में ही आन्दोलन घोषणा कर कांग्रेस को आगे बढना चाहिए । लेकिन केन्द्रीय कार्य समिति ने अभी तक यह निर्णय नहीं किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *