Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमाचल की बेटी रीटा ने अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन किया

 

(एस.एस.डोगरा) । जी हाँ. देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश अपने प्राक्रतिक सौन्दर्य के लिए पुरे विश्व में पहचाना जाता है. इसी प्रदेश के लोग भी देश के विभिन्न प्रदेशो एवं विदेशों

में भी अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय एवं अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन कर रहे हैं. उन्ही में से एक है सेवानिवृत लेफ्टीडेंट रीटा गंगवानी. रीटा जी का जन्म 7 सितम्बर 1960 को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ही हुआ. वे बचपन में ही स्काउट्स एंड गाइड्स में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित हुई थी. उन्होंने स्नातक की डिग्री सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से ही की. हिमाचल की इस बेटी ने भारतीय सेना में 1977 से 1982 तक      देश की सेवा बतौर  लेफ्टीडेंट पद पर रहते हुए की. उसके बाद तो उन्होंने नित नई ऊंचाईयां हासिल की, जिसका सिलसिला आज भी जारी है. हाल ही में रीटा गंगवानी द्वारा लिखित “दी ब्यूटी पजेंटस ग्रीनरूम-दी अल्टीमेट ग्रूमिंग बाइबिल” नामक किताब  ने उन्हें फिर से सुर्ख़ियों में ला खड़ा कर दिया. गौरतलब है रीटा जी ने भारतीय सेना से विदा लेने के बाद जीवन के अनेक पहलुओं में अपनी प्रतिभा के दम पर खूब लोकप्रियता अर्जित की.  रीटा जी का पूरा व्यक्तित्व ही सकारत्मकता से प्रेरित है. इन्हें लेखन कार्य एवं प्रेरक व्यक्ता के रूप में भी खूब पहचान बनाने में कामयाबी मिली. जिसका जीता जागता उधाहरण है उनके देश के विभिन्न  प्रतिशिठित समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित प्रेरक लेख.  प्रिंट के अलावा अनेक टेलीविज़न चैनलों प्रज्ञा, महुआ, न्यूज़ एक्सप्रेस, रेडियो एफएम गोल्ड पर भी बत्रौर एंकर एवं  वक्ता  के तौर पर अपनी पहचान बनाई. नारी शशक्तिकरण दिशा में भी हजारों बालाओं  एवं केन्द्रीय कारागार में भी अनेक कैदियों को प्रशिक्षित कर उनके उज्जवल भविष्य  संवारने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है रीटा गंगवानी ने. सॉफ्ट स्किल ट्रेनर के तौर पर वे पांच सौ से भी अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कंपनीयों एवं इंस्टिट्यूट में नियमित रूप से प्रशिक्षण देती रही हैं. बहुमुखी प्रतिभाशाली रीटा गंगवानी ने बॉलीवुड में भी “दिल्ली इन ऐ डे” तथा “सच क्या है” नामक फिल्मों में किरदार निभाकर अपनी अभिनय कौशल का भी बखूबी प्रदर्शन किया है. हिमाचल चूँकि उनकी जन्मभूमि रही है. रीटा जी अपने राज्य की माटी से विशेष लगाव रखती है हिमाचल में ही हिमाचल प्रशासनिक सेवा के लिए सैंकड़ों आई पी एस को प्रशिक्षित किया है.  वर्ष 2013 एवं 2014 में शिमला के समर फेस्टिवल में बतौर ज्यूरी के रूप आना एक गौरवशाली क्षण रहा. उनका घर भराड़ी में है जहाँ वे अक्सर आती-जाती रहती हैं. और भविष्य में भी अपनी लेखनी के माध्यम भारतीय संस्कारों एवं प्रेरक कहानियों का संग्रह पर भी काम कर रही है.

यह भी पढें   जनमत पार्टी कल माइतीघर मंडला में प्रदर्शन करेगी

अपनी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के कारण ही राजीव गाँधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, एनी बसंत मेमोरियल राष्ट्रीय पुरुस्कार, लार्ड बेडेन पॉवेल नेशनल अवार्ड, भारत गौरव सम्मान, वूमेन रोल मॉडल अवार्ड, अपर वशिष्ठ सेवा सम्मान, राष्ट्रीय संस्कार भूषण ज्वेल ऑफ़ इंडिया, केसरी वूमेन इंडियन शख्शियत अवार्ड, पी एच डी प्रेमिया अवार्ड जैसे सैंकड़ों पुरुस्कार अर्जित कर चुकीं  है . गत दिनों रीटा गंगवानी द्वारा लिखित “दी ब्यूटी पजेंटस ग्रीनरूम-दी अल्टीमेट ग्रूमिंग बाइबिल” नामक किताब के विमोचन समारोह में अनेक शिक्षाविद्ध, नामी खिलाडियों सहित  फ़िल्मी हस्तियों ने शिरकत की.  जबकि इसी किताब की प्रस्तावना पूर्व विश्व सुन्दरी एवं सिने तारिका सुष्मिता सेन ने लिखी है रीटा जी की इस किताब को फैशन बुक ऑफ़ द ईयर का अवार्ड भी मिल चूका है. यह सच में रीटा जी के ही नहीं बल्कि पुरे हिमाचल के लिए गौरव का विषय है. क्योंकि हिमाचल की इस बहुमुखी प्रतिभावान बेटी रीटा ने अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन किया है.
………

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *