Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वडा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

 

नेपालगन्ज÷,(बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला के जानकी गावँपालिका वडा नं.– १ पचपोखरा गाँव में वडा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता माघ २८ गते बुद्धवार से शुभारम्भ हुआ है ।
जानकी गावँपालिका के अध्यक्ष राम निवास यादव के प्रमुख आतिथ्य में उदघाटन किया गया वह वडा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जानकी गाँवपालिका के कर्मचारी, राजनीतिक दल के नेता गण तथा कार्यकर्ता खेलप्रेमी, प्रदेश क्रिकेट संघ, जिला क्रिकेट संघ, सहभागी टीम के खेलाडी, आयोजक संस्था के पदाधिकारी, सल्लाहकार लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।
जानकी गावँपालिका वडा नं –१ पचपोखरा गाँव में रहा एकता शिक्षा समाज कल्याण संस्था की आयोजन में तथा जानकी गावँपालिका वार्डं नं.– नं. १ कीे आर्थिक सहयोग में वह वडा स्तरीय प्रतियोगिता शुभारम्भ किया गया है ।
जानकी गावँपालिका वडा नं. १, पाँचपोखरा और नंदई गावँ के बीच भाग में रही खेलमैदान में सञ्चालन हो रही वह क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्जन से अधिक टीमों की सहभागिता होगी आयोजक संस्था एकता शिक्षा समाज कल्याण संस्था के सल्लाहकार उमेशनाथ मिश्रा ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   अमेरिकी सरकारी ऋण और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com