16 साल की उम्र में अंडरवर्ल्ड माफ़िया की गिरफ्त में थी कंगना रनोट
कंगना रनोट अपने बयानों और ट्वीट्स की वजह से लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। कंगना सोशल मीडिया में अपनी प्रोफेशनल लाइफ़ के साथ निजी ज़िंदगी की बातें भी साझा करती रही हैं। करियर के शुरुआती दिनों में कंगना ने जो संघर्ष किया, उसकी टीस अक्सर उभर आती है। सोमवार को एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने शुरुआती दौर को याद किया।
कंगना ने ट्वीट करके बताया कि जब वो 15 साल की थीं तो उन्होंने घर छोड़ दिया था और पिता ने संघर्ष में साथ देने से इनकार कर दिया। कंगना आगे लिखती हैं- 16 साल की उम्र में अंडरवर्ल्ड माफ़िया की गिरफ्त में थी। 21 साल की उम्र में अपनी ज़िंदगी के सारे खलनायकों से हिसाब बराबर किया। एक कामयाब एक्ट्रेस बनकर उभरी। नेशनल अवॉर्ड विजेता बनी और मुंबई शहर की पॉश लोकेशन बांद्रा में अपना पहला घर ख़रीदा।

