Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टाटा सुमो के ठोक्कर से पैदल यात्री की मौत

 

जनकपुर,कैलास दास। ढल्केबर गोदार सडक खण्ड मे टाटा सुमो के ठोक्कर से महोत्तरी के माईस्थान मे एक पैदल यात्री की मौत हो गई है । मृतक माईस्थान ८ के निवासी वर्ष ५५ वर्ष के ज्ञान बहादुर क्षेत्री रहा जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने जानकारी दी है ।

मृतक के लास को पोष्टमार्ट के लिए जनकपुर अञ्चल अस्पताल मे राखा गया है । पूर्ब से पश्चिम तर्फ जा रहा टाटा सुमो हरिहरपुर ८ स्थित राजमार्ग के साइड मे जा रहा पैदल यात्रीको ठोक्कर दिया था । क्षेत्री को उपचार के लिए जनकपुर लाते वक्त ढल्केबर के नजदिक एम्बुलेन्स मे ही उनका मृत्यु हो गया था ।

यह भी पढें   सिद्धांतहीन और स्वार्थप्रेरित गठबंधन का दीर्घकालीन औचित्य नहीं हो सकता : रामकिशोर सिंह

ठोकर मारकर भाग रहे टाटा सुमो को सर्लाही के कर्मैया मे पुलिस ने नियन्त्रण मे लिया है ।

ठोक्कर देते समय सुमो का आगे का बत्ती फुटने के संकेत पर ही पुलिस के जाँच मे उस गाडी को नियन्त्रण मे लिया गया जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा के प्रहरी निरिक्षक दिपेन्द्र पञ्जियार ने जानकारी दी है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com