Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री मेउडिहवा आधारभूत विद्यालय में व्यवसायिक भवन शिलान्यास

 

हिमालिनी संवादाता रूपंदेही । रूपंदेही जिला भैरहवा सिद्धार्थनगर पालिका वडा नंबर २ स्तिथ श्री मेउडिहवा आधारभूत विद्यालय में भवन शिलान्यास कार्यक्रम भवन निर्माण समिती के संयोजक तथा मायादेवी च्यरिटेबल फाउन्डेसन के अध्यक्ष रवि कुमार रौनियार, विद्यालय ब्यवस्थापन समिती अध्यक्ष श्री गजेन्द्र कोहार की अध्यक्षता एवम क्षेत्र नंबर ३(क) के विधायक सन्तोष पाण्डेय के प्रमुख आथित्यता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।प्रमुख अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि आज श्री मेउडिहवा आधारभूत विद्यालय में विभिन्न संघ संस्था के सहयोग से लगभग २३लाख की लागत से निर्माण कार्य शुरू हुआ तथा श्री गजेन्द्र कोहार के अगुवाई में हो रहे कार्य को सराहनिय बताते हुए सम्पूर्ण सदस्य को कोटिकोटि ह्रदय से बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय, मंदिर,मस्जिद ,अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम लगायत विभिन्न संघ संस्था पदाधिकारी के सम्पूर्ण नगरवासी को आगे बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए जिस से असहाय लोगो को मदद मिल सके ।कार्यक्रम में उद्योग बाणिज्य महासंघ लुम्बिनी प्रदेश के अध्यक्ष श्री कृष्ण प्रसाद शर्मा, जिल्ला प्रहरी प्रमुख प्रहरी उपरिक्षक श्री प्रविन पोखरेल , सिद्धार्थनगर उद्योग बाणिज्य संघ बरिस्ठ उपाध्यक्ष श्री भिस्म राज सर्वग्य, जिल्ला ट्राफिक प्रमुख श्री दिवेस जिसीज, सिनपा वडा न. २ के अध्यक्ष दीपक थापा ,लगयायत वरिष्ठ समाजसेवी तथा पत्रकार रविन्द्र प्रताप गुप्ता ,शंकर पाण्डेय लगायत सैकड़ों स्थानियवाशी उपस्तिथ रहे।

यह भी पढें   नेपाल के बांके में नए स्कूल भवन का शिलान्यास, भारत सरकार कर रही है 3.2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com