Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालबालिकाओं के लिए एक दिवसीय क्यारियर काउन्सिलिङ का अभिमुखीकरण

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।

एसओएस बालग्राम सुर्खेत की आयोजना तथा एसओएस युवालय नेपालगन्ज के संयोजन में नेपालगन्ज में एक दिवसीय क्यारियर काउन्सिलिङ सम्बन्धी अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है ।
फागुन १ गते शनिवार को एसओएस बालग्राम सुर्खेत और एसओएस युवालय नेपालगन्ज के बाल बालिकाओं की सहभागिता में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया ।
एसओएस बालग्राम सुर्खेत के निर्देशक मुकुन्द कुमार गिरी की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के पेशा और व्यवसाय में सफल व्यक्तित्व समाज में परिचित अतिथियों ने उत्प्रेरणात्मक मन्तव्य दिया ।

एसओएस बालग्राम सुर्खेत के निर्देशक गिरी ने पारिवारिक स्याहार कार्यक्रम अन्तर्गत एसओएस बालग्राम सुर्खेत से पालन पोषण होकर आये हुये बालबालिकाओं को प्रवेशिका परीक्षा के बाद नेपालगन्ज कें एसओएस युवालय में लाकर उचित शिक्षा और सीप प्रदान करके एक असल नागरिक सरह स्वावलम्बी बनाकर समाज में पुनःस्थापना करने का काम हो रहा है यह जानकारी दी । हरेक वर्ष सुर्खेत मेंं आयोजन किया जाता था लेकिन इस बार कार्यक्रम नेपालगन्ज में पहली बार यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में ंवरिष्ठ पत्रकार पूर्ण लाल चुके ने एस.ओ.एस.के संस्थापक डा. हर्मन माइनर की उच्च अवधारणा से जोखिम में रहें और अभिभावक बिहिन वाध्य बालबालिका तथा युवाओं को संरक्षण, पालन पोषण और शिक्षा दिक्षा देकर देश के योग्य नागरिक बनाने का काम राज्य ने लेने वाली अभिभारा और दायित्व एस.ओ.एस.ने वहन किया है उस की सराहना की । उन्होंने अपनी पत्रकारिता और सामाजिक जीवन के उतार चढाव को अनुभव कार्यक्रम में सुनाते हुये जीवन का मतलब ये है कि सुखदुख और संघर्ष का सम्मिश्रण ही जीवन का दूसरा नाम है कहते हुये अपने लक्ष्य तक पहुँचना और सफलता के शिखर को चूमना संघर्षशील, लगनशील और मेहनती होना आवश्यक है बताया ।
इस अवसर पर नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–६ स्थित फत्तेबाल आँखा अस्पताल नेपालगन्ज के डा. देवराज भारती, बर्दिया बढैयालात गावँपालिका मैनापोखर के सफल उद्योगपति दिपक खनाल, नेपालगन्ज वार्ड नं.– १८ स्प्रिङ्डेल बोर्डिङ स्कूल के संस्थापक शरद रावल ने उत्प्रेरणात्मक मन्तव्य व्यक्त किया था ।
एसओएस में पालनपोषण होकर पारिवारिक तथा सामाजिक जीवन में प्रवेश करके स्वावलम्वन तर्फ उन्मुख हुई सावित्री त्रिपाठी, मेडिकल कलेज की नर्सिङ बिना बुढाथोकी, अधिवक्ता उर्मिला नेपाली, नेपाली सेना से अवकाश प्राप्त खडानन्द पौडेल, कुखुरा पालन व्यवसाय सञ्चालक भक्त बहादुर सोमाई, ओभरसियर नेपाल लाइफ के सुपरभाइजर धर्मराज जैसी, लेखन व्यवसायी लाल बहादुर रोकाय ने अपने जीवन में बीती अनुभव और एसओएस के बारे में अपनी–अपनी धारणा रखा था एसओएस युवालय नेपालगन्ज के सहायक निर्देशक मीना तुलाधार ने जानकारी दीे ।
एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज के नायव निर्देशक विश्वास ने कोरोना संक्रमण के कारण विश्व आर्थिक मन्दी की अवस्था में भी एसओएस ने अपने बालबालिकाओं को उचित देखभाल की और उन लोगों की इच्छा अनुसार की स्तरीय शिक्षा देते हुये सामाजिक सुरक्षा अधिकार के लिये गम्भीर होत हुये पारिवारिक स्याहार कार्यक्रम और सामाजिक सेवा केन्द्र को निरन्तरता देते आ रही बात का उल्लेख किया था ।
कार्यक्रम के अन्त में एसओएस बालग्राम सुर्खेत के निर्देशक मुकुन्द कुमार गिरी और एस.ओ.एस. युवालय नेपालगन्ज के नायव निर्देशक विश्वास ने अतिथियों को माया का चिन्ह प्रदान किया था ।
कार्यक्रम में बाँके, बर्दिया, सुर्खेत, और सल्यान जिला के एस.ओ.एस.के युवा तथा बालबालिका समेत करीब ५० लोगों की सहभागिता रही थी इस बात की जानकारी सुपरभाइजर लक्ष्मण कार्की ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed